प्रियंका चोपड़ा का करवा चौथ: लंदन में फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेशन
रविवार 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाती हैं।
बॉलीवुड में हर त्योहार को बढ़चढ़ कर सेलिब्रेट किया जाता है। करवा चौथ के दिन शादीशुदा एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए व्रत रखा। जिन्होंने न भी रखा हो, उन्होंने इस त्योहार को पूरा करने के लिए बाकी नियम जरूर पूरे किए। भारत में रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ समेत कई अन्य अभिनेत्रियों ने करवा चौथ त्योहार को पूरी परंपरा के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं, लंदन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी निक जोनस (Nick Jonas) के लिए व्रत रखकर अपने करवा चौथ को पूरा किया।
प्रियंका ने दिखाई अपने करवा चौथ की झलक
लंदन में 'सिटाडेल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ करवा चौथ त्योहार को सेलिब्रेट किया। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने एक हाथ में छलनी और दूसरी में पूजा की थाली पकड़ी है। निक उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़ते देखे जा सकते हैं। निक के एक हाथ में पानी का लोटा है, तो दूसरे में मोबाइल, जिसमें उनकी सास मधु चोपड़ा वीडियो कॉल पर हैं।
वहीं, दूसरी तस्वीर में वह कुछ पढ़ते हुए देखी जा सकती हैं, जिस पर निक जोनस का नाम लिखा है।
इसके बाद आती है तीसरी फोटो, जिसमें निक और प्रियंका की सेल्फी है।
अनोखे अंदाज में मनाया करवा चौथ
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवा चौथ को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। आमतौर पर जहां महिलाएं सूट या साड़ी पहन कर तैयार होती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने ट्रैक सूट में लंदन में करवा चौथ त्योहार को पूरा किया। हालांकि, इस दौरान वह भारतीय नारी की तरह मांग में सिंदूर लगाए जरूर नजर आएं। वहीं, चांद निकलने के बाद व्रत तोड़ने के दौरान उन्होंने सिर पर लाल चुनरी ले ली।
फैंस ने की तारीफ
प्रियंका-निक की इन तस्वीरों को देख यूजर्स ने इनकी तारीफ की है। एक ने लिखा- बिल्कुल दिलवाले दुल्हनिया की तरह लग रहा है ये सीन।
एक अन्य ने कमेंट किा, हमें आपका यह फिल्मी वर्जन काफी पसंद है।


AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा