धार जिले के मोहनखेड़ा आएंगी प्रियंका गांधी
भोपाल । प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा गांव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आने वाली है। प्रियंका गांधी का दौरा फाइनल हो गया है। प्रियंका गांधी अगले महीने पांच अक्टूबर को वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। यह मालवांचल में कांग्रेस का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। धार जिले में कांग्रेस के वर्तमान में पांच विधायक हैं। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि अब मालवांचल में उनका कार्यक्रम रखा गया है।इसके लिए झाबुआ या धार में से किसी एक स्थान का चयन करना था। दोनों ही आदिवासी बहुल जिले हैं और 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था।पार्टी आदिवासी बहुल क्षेत्र में फिर वही प्रदर्शन दोहराने की तैयारी में जुटी है। पिछले माह ही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई थी। झाबुआ में आदिवासी महासम्मेलन करने की तैयारी है, इसलिए धार में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा कराने की निर्णय लिया गया है।यहां के बदनावर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव चुनाव जीते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वे भी भाजपा में चले गए और वर्तमान में शिवराज सरकार में मंत्री हैं। यहां से भाजपा के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करने से पहले वे श्वेताम्बर जैन तीर्थ स्थल भी जा सकती हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह के गंभीर आरोप, बोले— भारत की छवि खराब करने की आदत बन गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल