प्रोफेसर ने प्रेमिका के साथ मिलकर रेंजर पत्नी की कर दी पिटाई
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कॉलेज के प्रोफेसर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। रेंजर पत्नी का आरोप है कि प्रोफेसर पति उसे और बच्चों को छोडकऱ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, करगीरोड कोटा रेस्ट हाउस के पास रहने वाली चंद्राणी बंदे वन विकास निगम में रेंजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग बेलगहना में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर हुई है। वो कोटा से बेलगहना जाना-आना करती हैं। दो दिन पहले वो देर शाम करीब 7.50 बजे ऑफिस से लौट रहीं थीं। तभी कोटा के अंडर ब्रिज के पास अपने पति की कार को देखी।
गर्लफ्रेंड बोली- तेरा ही इंतजार कर रहे थे
जब वो अपनी कार रोककर उसके पास गई। तब कार से सुरभि पांडेय उतरीं। उसने गाली गलौज करते हुए कहा कि आ हम तेरा ही इंतजार कर रहे थे। इतना कहते ही कार के बाहर खड़े पति दिलीप ने पत्नी को पीछे से पकड़ लिया। वहीं, सुरभि पांडेय उनका बाल पकडकऱ हाथ मरोड़ा और थप्पड़ मारने लगी। इस दौरान पति दिलीप ने गर्दन पकड़ कर उनकी पिटाई की। इस मामले की शिकायत रेंजर ने कोटा थाने में की है। जिस पर पुलिस ने प्रोफेसर और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रोफेसर कॉलेज में ही पढऩे वाली युवती को बना लिया था गर्लफ्रेंड
रेंजर इंद्राणी बंदे की शादी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार के साथ हुई है। उनकी पोस्टिंग भी बिलासपुर जिले के कॉलेज में है। शादी के बाद उनके बच्चे भी है। कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। आरोप है कि प्रोफेसर ने अपने कॉलेज में पढऩे वाली एक युवती को गर्लफ्रेंड बना लिया है। प्रोफेसर अब अपनी पत्नी बच्चों को छोडकऱ कुछ समय से गर्लफ्रेंड के साथ ही रहता है।


संदिग्ध हालात में पूर्व सैनिक की मौत, फॉरेंसिक टीम पहुंची
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ