इक्वाडोर में पब्लिक पर सरेआम चलींं ताबड़तोड़ गोलियां, 7 लोगों की मौत
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के सैंटो डोमिंगो डे लॉस त्साचिलास स्थित एक पूल हॉल में पब्लिक पर जमकर गोलियां चली हैं। बताया जा रहा है कि सैनिकों के वेश में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लोकल न्यूज आउटलेट 'प्रिमिसियास' के हवाले से बताया कि हमलावर स्थानीय समयनुसार रात लगभग 10:30 बजे अचानक एक वाहन से आए और नुएवो अमानेसर इलाके में स्थित पूल हॉल में लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
सैंटो डोमिंगो डे लॉस त्साचिलास प्रांत के पूल हॉल में महीने भर के अंदर सामूहिक गोलीबारी की यह दूसरी है। पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को भी इसी तरह के एक हमले में सात लोग मारे गए थे।
मारे गए लोगों का आपराधिक इतिहास
पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में मारे गए लोगों में से एक और घायल हुए दो लोगों का गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। स्थानीय मीडिया ने घटना के संबंध में कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
तस्वीर में हमलावर काले कपड़े पहने, बनियान और टोपी पहने लोगों पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि हमलावरों ने जिस गाड़ी से आकर हमला किया, वह शहर के दूसरे हिस्से में जली हुई मिली।
पहली छमाही में 4,619 हत्याएं दर्ज
ताजा आंकड़ों के अनुसार, इक्वाडोर में 2025 की पहली छमाही में 4,619 हत्याएं दर्ज की गईं हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47 प्रतिशत की वृद्धि है। इतिहास में यह छह महीने में सबसे अधिक संख्या है।
वहीं, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने जनवरी 2024 में हिंसा बढ़ने के कारण 'आंतरिक सशस्त्र संघर्ष' की स्थिति घोषित कर दी है। जिसके बाद से देश में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की सरेआम हुई थी हत्या
बता दें कि इक्वाडोर अपराध के लिए काफी चर्चा में रहता है। साल 2023 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह घटना राजधानी क्विटो में एक रैली के दौरान हुई थी, जब विलाविसेंशियो अपने समर्थकों से बात कर रहे थे। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
बिहार की राजनीति में नया मोड़? निशांत को बताया गया ‘फ्यूचर सीएम’, पोस्टरों से बढ़ी हलचल
चलती बाइक में अचानक भड़की आग, जिला न्यायालय क्षेत्र में अफरा-तफरी
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कांगड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से कई घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा केस में राहत, कोर्ट ने एक सप्ताह की अग्रिम जमानत मंजूर की
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास