रणजी ट्रॉफी 2023-24 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की हुई शुरुआत
भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार मुशीर खान ने पहला प्रथम श्रेणी शतक जमाकर मुंबई को संकट से निकाला और बडौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मेजबान ने पांच विकेट पर 248 रन बना लिए। भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर को चोटिल हरफनमौला शिवम दुबे के विकल्प के रूप में अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।बड़ौदा के अनुभवी भार्गव भट ने 82 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने पृथ्वी शॉ (33), भूपेन लालवानी (19) और अजिंक्य रहाणे के विकेट चटकाए। मुशीर ने तीसरे नंबर पर उतरकर पांचवें विकेट के लिए सूर्यांश शेडगे के साथ 43 रन की साझेदारी की। इसके बाद हार्दिक तमोरे के साथ छठे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। इससे पहले खिलाड़ियों ने मुंबई क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और बांह पर काली पट्टी बांधी।
तमिलनाडु के कप्तान आर साई किशोर ने रणजी ट्रॉफी में शानदार फार्म जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां पांच विकेट चटकाकर गत चैंपियन सौराष्ट्र को क्वार्टर फाइनल के पहले दिन पहली पारी में 183 रन पर समेटने में मदद की। 27 वर्षीय साई किशोर ने 43 विकेट झटक लिए हैं, जिससे वह इस सत्र में टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए।इसके जवाब में तमिलनाडु ने स्टंप्स तक एक विकेट गंवाकर 23 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और तुरंत ही उसे केविन जिवरजानी (शून्य) के संदीप वॉरियर का शिकार बनने के बाद करारा झटका लगा। प्रारंभिक बल्लेबाज हार्विक देसाई (83 रन) और शेल्डन जैक्सन (22 रन) ने 47 रन जोड़े ही थे कि साई किशोर ने जैक्सन को पवेलियन भेज दिया।


राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज