विदेश में भी राहुल गांधी फैला रहे नफरत का बाजार : भाजपा
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर भाजपा ने निशाना साधा हे। राहुल ने अपने दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते मोदी सरकार पर तंज किया है। इसी को लेकर भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी नफरत का बाजार फैला रहे हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल दुनिया में नफरत का बाजार फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के खिलाफ राहुल का नफरत का बाजार है। वह विदेश में देश को बदनाम करते हैं। राहुल का मोहब्बत का पैगाम बहाना है। भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी ने नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि विपक्ष ठीक से एकजुट हो जाए तो केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराया जा सकता है। अपने संबोधन में गांधी ने भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को ‘धमकाने’ तथा देश की एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया। राहुल ने कहा था कि कुछ लोग भारत में ऐसे हैं जिनको लगता है कि वो सब कुछ जानते हैं, और वह भगवान से ज्यादा जानते हैं। राहुल ने तो यह भी कह दिया कि पीएम मोदी भगवान के साथ बैठ कर उनको समझा सकते हैं कि आखिर ब्रम्हांड कैसे काम करता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया।


टीएमसी को लेकर नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, कहा- पार्टी ने सारी हदें पार की
प्रेमी की गिरफ्तारी से टूटी युवती, मोबाइल टावर पर चढ़कर की रिहाई की मांग
कल रंगपंचमी पर निकलेगी इंदौर की मशहूर गेर, ट्रैफिक व्यवस्था बदली
CRPF में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों पर उठे सवाल
सुंदर पिचाई की सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अब मिलेंगे हजारों करोड़
विशेषज्ञों ने इसे महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक बड़ा कदम करार दिया।
बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई