राहुल बोले- प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मोदी-आरएसएस का फंक्शन
कोहिमा । राहुल गांधी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मोदी-आरएसएस का फंक्शन है। आरएसएस और बीजेपी ने 22 तारीख को इलेक्शन फ्लेवर दे दिया है। कांग्रेस प्रेसिडेंट ने इसी वजह से वहां पर जाने से इनकार किया है। हम सभी धर्मों के साथ हैं। कांग्रेस से जो भी जाना चाहे वो जा सकता है।
राहुल ने ये बातें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को कहीं। राहुल गांधी ने कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत की। इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर राहुल ने कहा कि अलायंस चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत जारी है। ज्यादातर जगह आसान है, कुछ एक जगह पर थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सीट शेयरिंग की मुद्दा हम आसानी से सुलझा लेंगे। बिहार सीएम नीतीश कुमार को इंडिया के संयोजक बनाए जाने को लेकर ममता बनर्जी की नाराजगी पर राहुल ने कहा- छोटी-छोटी समस्या हैं, जो दूर हो जाएंगी। हम सभी में समन्वय है।


मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
होटल में लगी आग से अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से 150 से अधिक लोग बचाए गए