रजत दलाल ने ईशा सिंह पर किया कमेंट, यूजर्स ने कहा....
करणवीर मेहरा बिग बॉस सीजन 18 के विनर रहे। इसी के साथ विवियन डिसेना फर्स्ट और रजत दलाल सेकेंड रनर अप रहे। रजत दलाल को उनके दोस्त एल्विश यादव काफी सपोर्ट कर रहे थे।
हालांकि रजत शो जीत नहीं पाए। अब बिग बॉस 18 के दूसरे रनर-अप एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रजत ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर ईशा सिंह को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी की है जिसको लेकर विवाद हो रहा है। एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर रजत ने करणवीर मेहरा की जीत, ईशा सिंह और अन्य कंटेस्टेंट पर खुलकर अपनी राय रखी।
एल्विश यादव रजत से सवाल पूछते हैं,“विवियन को मुनव्वर फारुकी, एमसी स्टेन और अन्य क्रिएटर्स सपोर्ट कर रहे थे। मैं अपनी टीम और कई अन्य लोगों के साथ तुम्हारा सपोर्ट कर रहा था। लेकिन करण वीर मेहरा को कोई भी सपोर्ट नहीं कर रहा था फिर वो कैसे जीत गया?”
ईशा सिंह पर क्या बोल गए रजत दलाल
इसके जवाब में रजत कहते हैं कि करणवीर मेहरा को सॉफ्टवेयर सपोर्ट कर रहा था। इसी बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने बिग बॉस 18 के कुछ को-कंटेस्टेंट की तस्वीरें भी रजत को दिखाईं, जिस पर रजत दलाल ने अपनी रिएक्ट किया। जब ईशा सिंह की तस्वीर उन्हें दिखाई गई तो रजत ने कहा, “भाई, लोग ऐसी लड़कियों से शादी इसलिए करते हैं, ताकि नौकरानी की जरूरत न पड़े। बर्तन बढ़िया मांज देगी।
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ था। शो के अन्य प्रतियोगी में अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह थे।
लोगों ने कसा रजत पर तंज
इस वीडियो को में रजत की बात सुनकर लोगों का पारा चढ़ गया और वो रजत को खरीखोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने लिखा-और लोग इन्हें विनर बनाना चाह रहे थे। एक अन्य ने कहा- छी, और ये उसे बहन कहता है। तीसरे ने लिखा- घटिया सोच और घटिया कॉमेंट। वहीं बहुत सारे लोगों ने लिखा- अच्छा हुआ ये विनर नहीं बना।


'रामायण' में बड़ा बदलाव, जटायु को आवाज देंगे अनुपम खेर; बिग बी नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा
उज्जैन पहुंचे कार्तिक आर्यन, महाकाल का लिया आशीर्वाद
एमपी के नगर निगमों में 108 एल्डरमैन की एंट्री, विकास और जनहित पर देंगे सुझाव
CJP प्रदर्शन मामले में बीजेपी का समर्थन, कंगना रनौत ने पुलिस की तारीफ की
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर दिल की सेहत तक, मखाना क्यों है सुपरफूड?
तंबाकू के धुएं से बढ़ता है आंखों की बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
महंगाई का असर, कच्चा तेल महंगा तो बढ़े पेट्रोल के रेट
CJP कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी का हमला, केजरीवाल बोले- छात्रों के साथ अन्याय
सोनम वांगचुक को मिली बड़ी राहत, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज
रेड सी में हूती चुनौती, वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर दबाव