रणवीर सिंह अपने काम से लेंगे थोड़े समय की छुट्टी
रणवीर सिंह के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। एक तरफ जहां उनके हाथ में इस साल डॉन-3 से लेकर शक्तिमान जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, तो वहीं जल्द ही अपनी निजी जिंदगी में पति के बाद अब पिता की जिम्मेदारी संभालने के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जल्द माता-पिता बनने की खुशी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जामनगर में अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल होने की कई वीडियोज वायरल हुई थी।
अब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह अपनी बड़ी फिल्मों की शूटिंग के बाद एक ब्रेक पर जाने का मन बना रहे हैं।
कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगे रणवीर सिंह
जल्द ही मां बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण धीरे-धीरे अपने पेंडिंग वर्क को खत्म कर रही हैं, ताकि वह एक लंबे मैटरनिटी ब्रेक पर जा सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के अलावा उनके पति रणवीर सिंह भी पैटरनिटी ब्रेक पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रणवीर सिंह के लिए ये थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि वह 'बैजू बावरा' के लिए पहले ही अपनी डेट्स दे चुके हैं।
फिल्म का प्रोडक्शन वर्क भी कुछ समय में शुरू हो जाएगा। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने ये निर्णय लिया है कि वह डॉन-3, शक्तिमान और आदित्य धर की अगली फिल्म के बीच में कोई भी प्रोजेक्ट्स नहीं उठाने वाले हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि जब वह अपने पहले बेबी का स्वागत करें तो उस समय वह दीपिका पादुकोण और अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
बीते महीने दीपिका पादुकोण ने शेयर किया था पोस्ट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते महीने 29 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में धूमधाम से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद वह माता-पिता बनने जा रहे हैं।


विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट