रतलाम ।   मंगेतर को अपने जन्मदिन पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद शादी से मना करने के मामले में धार जिले के ग्राम धमाना निवासी आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, धार जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम धमाना निवासी पंकज पिता गोवर्धन डाबी उम्र 22 वर्ष की सगाई रतलाम स्टेशन रोड थाना क्षेत्र निवासी युवती से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोपी पंकज का नवंबर 2023 में जन्मदिन था। आरोपी पंकज ने अपने जन्मदिन पर मंगेतर युवती को अपने घर बुलाया और जन्मदिन मनाने के बाद उसके साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म किया और बाद में सगाई भी तोड़ दी, और शादी करने से मना कर दिया। युवती ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी युवक को जेल भेजने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया।