भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना इलाके में पति से रहने वाली महिला की पहचान शादी डॉट कॉम के जरिये देवास के रहने वाले युवक से हो गई। आरोपी का भी अपनी पत्नि से विवाद चला रहा है, उसने महिला को शादी करने का झांसा देकर लिवइन में रख उसका दैहिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़ीता का न्यूड वीडिया भी बना लिया। बीते दिनो आरोपी वापस देवास लौट गया और शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायत करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। थाना पुलिस के अनुसार टीटी नगर थाना इलाके की एक बस्ती में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पारिवारिक कारणो के चलते उसका अपने पति से तलाक का प्रकरण चल रहा है। उसके परिजनो ने उसकी दूसरी शादी करने के लिए उसका बॉयोडाटा मैट्रिमोनियल वेबवाइट शादी डाट कॉम पर डाला था। बायोडॉटा को देखकर देवास में रहने वाले विजय खत्री नाम के युवक ने महिला और उसके परिवार वालो से संपर्क किया था। विजय ने महिला और उसके परिजनो को बताया था कि उसका भी अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इसके बाद विजय और पीड़ीता के बीच बातचीत शुरु हो गई। बाद में आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर पीड़ीता ने अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि विजय ने जल्द ही शादी करने का वादा कर महिला को लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दोनों जाटखेड़ी इलाके में किराए का घर लेकर एक साथ रहने लगे। साथ रहने के दौरान विजय ने महिला का शारीरिक शोषण किया और उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। विजय ने उससे कहा कि जब उसका अपनी पति से और मेरा अपनी पत्नी से तलाक हो जाएगा तब में तुमसे शादी कर लूंगा। आरोप है कि बीते दिनों विजय अपनी बहन से मिलने का कहकर कुछ दिनो के लिये देवास गया था। जब तय समय के बाद भी वो वापस नहीं लौटा तब महिला ने उसे फोन कर वापस आने के बारे में पूछा। इस पर विजय ने उससे कहा कि अब वो वापस नहीं आएगा। इस पर महिला की उससे बहसबाजी हो गई। पीड़ीता ने जब उससे शादी की बात कही तब उसने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार करते हुए धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में उसकी रिपोर्ट करने की कोशिश की तो वह उसके न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम कर देगा। इसके बाद पीड़ीता ने सारी बात परिजनों को बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विजय खत्री के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ में मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हे।