राऊ विधायक मधु वर्मा को आया हार्टअटैक, अस्पताल में भर्ती
इंदौर । इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मधु वर्मा को दिल का दौरा पड़ा हैै। जिस समय अटैक आया, वे घर पर थे। इसके बाद वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें रिंगरोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल कम होने से वे बेहोश हो गए थे।72 वर्षीय विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता किया और दवाई खाई थी। इसके बाद वे बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे। वे कार से उन्हें अस्पताल ले गए। आईसीयू में भर्ती कराया। भाई बलराम वर्मा ने कहा कि मधु वर्मा को अटैक आया है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। उनका इलाज जारी है। 2023 के चुनावों में मधु वर्मा को 1,51,672 वोट मिले थे। जीतू पटवारी 1,16,150 को वोट मिले। राऊ में जीतू पटवारी 35,522 वोटों से हारे थे। इससे पहले 2018 में भी मधु वर्मा और जीतू पटवारी के बीच मुकाबला था। वर्मा को 1,02,037 वोट मिले थे। पटवारी ने 1,07,740 वोट हासिल किए और पांच हजार वोटों से जीत हासिल की थी। मधु वर्मा इससे पहले इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे हैं और इंदौर के महापौर का पद भी उन्होंने संभाला है। उनकी पहचान क्षेत्र में एक जननेता के तौर पर है।


घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल