सगे भाई ने बहनों पर किया चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के मौलीपारा इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी दो सगी बहनों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मौलीपारा की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें धमतरी से रायपुर आकर रह रही थीं। प्रशांत अपनी मां और बहनों को वापस ले जाने के लिए रायपुर आया था।
मामूली बात को लेकर हुई बहस
इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर बहस हुई, जो बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर प्रशांत ने अपनी दोनों बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बहनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। चाकू से हमले के बाद दोनों बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज चल रही है। डॉक्टरों के अनुसार, स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस ने घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण पारिवारिक असहमति बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


नेपाल में पीरियड लीव पर बड़ा फैसला, सरकारी महिलाओं को मिल सकता है छुट्टी का अधिकार
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा कद, TIME की ग्लोबल Rising Stars लिस्ट में मिली जगह
‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?
फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं
बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है: विशेषज्ञ