दीपावली से पहले पूरा हो रिफाइनरी का कार्य-सीएम
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी के कार्य में तेजी लाते हुए इसे दीपावली से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रिफाइनरी में बनने वाले उत्पादों की ब्रिकी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए एचपीसीएल को निवेशकों से लॉन्ग टर्म सप्लाई समझौते अभी से करने के निर्देश भी दिए।
शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) के साथ पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति के संबंध पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी में 9 एमएमटीपीए क्रूड ऑयल एवं 2.4 एमएमपीटीए पेट्रो-कैमिकल को प्रोसेस करने की क्षमता विकसित की जा रही है। इसमें अपनी तरह का पहला इंटीग्रेटेड ग्रास रूट रिफाइनरी कम पेट्रो-कैमिकल कॉम्पलेक्स स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में परियोजना में 4 युनिट्स एवं 7 पैकेजेज में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की शुरूआत होगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। वर्तमान में लगभग 24 हजार प्रत्यक्ष एवं 35 हजार अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना से राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार करोड़ रूपए का राजस्व भी मिलेगा। साथ ही, राजस्थान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रमुख केन्द्र बनकर उभरेगा। शर्मा ने एचपीसीएल को रिफाइनरी के लम्बित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे यह शीघ्र संचालित हो और देश-प्रदेश को आवश्यकता अनुरूप तेल की सप्लाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में पेट्रोल व डीजल के अतिरिक्त 35 पेट्रो-कैमिकल व अन्य पदार्थों का उत्पादन होगा। इन उत्पादों से बनने वाले पदार्थों की संख्या तीन गुना से अधिक हो सकती है। मुख्यमंत्री ने एचपीसीएल को इन उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। इससे रिफाइनरी शुरू होने से पहले ही इस क्षेत्र में इंडस्ट्रीज स्थापित हो सकेगी।इससे पूर्व एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसमें बताया गया कि मूंदडा (गुजरात) से 487 किलोमीटर की क्रूड ऑयल की लाइन, नाचना (जैसलमेर) से 230 किलोमीटर की पानी की लाइन, मंगला (बाड़मेर) से 75 किलोमीटर की क्रूड ऑयल लाइन, बागोडा़ (जालौर) से 85 किलोमीटर की नैचुरल गैस की लाइन तथा पालनपुर (गुजरात) से 216 किलोमीटर की प्रोडक्ट्स लाइन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।


योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 