इस फेशियल से मिनटों में करें Tanning को दूर
सर्दी हो या फिर गर्मी टैनिंग की समस्या कभी भी हो सकती है। धूप में लगातार कुछ देर रहने पर स्किन काली पड़ने ही लगती है और फिर इससे चेहरे का नेचुरल निखार कहीं खो जाता है। वैसे तो मार्केट में टैनिंग से बचने के लिए बहुत सारे प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं। साथ ही, इससे छुटकारा पाने के लिए भी कई सारे महंगे प्रॉडक्ट मिलते हैं, जिनसे हमें कुछ हद तक फायदा महसूस होता है।लेकिन इसके कई सारे साईड इफेक्टस भी हो सकते हैं।
ऐसे में हम घर पर ही उपलब्ध एक बिल्कुल नेचुरल चीज से टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जिसका नाम है टमाटर। यह एक बहुत ही कारगर और इफेक्टिव ऑप्शन है, जिसके इस्तेमाल से हम बड़े ही आसानी से अपने चेहरे की टैनिंग को खत्म कर सकते हैं। टमाटर किस तरह काम करता है और इसके बने फेशियल को कैसे करना है इसे कुछ स्टेप्स में जानेंगे। तो आईए जानते हैं।
टैनिंग और टमाटर
टमाटर में मौजूद स्किन ब्राइटिनिंग प्रॉपर्टीज हमारे स्किन कॉम्प्लेक्शन को बढ़ा देती है जो टैन लाइनों का इलाज करने और उन्हें धीरे धीरे कम करने में मदद करती है। इतना ही नहीं, टमाटर नेचुरल ब्लीचिंग ऐजेंट है, जो हमारे स्किन पर होने वाले टैन की परत को हटाने में सहायक होता है। विटामिन सी, विटामिन ई, बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन से भरपूर टमाटर हमारे चेहरे की रेडनेस और डलनेस को खत्म कर एक स्किन ग्लोइंग बनाता है।
टमाटर फेशियल के खास स्टेप्स
स्टेप 1- क्लींजिंग करें- सबसे पहले हम अपने चेहरे को क्लीन करेंगे। इसके लिए दो चम्मच ताजे फ्रेश टमाटर की प्यूरी लेनी है और इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाना है। अब उंगलियों की मदद से चारों तरफ घुमाते हुए स्किन को साफ करना है। इसके बाद 8-10 मिनट बाद इसे कॉटन बॉल से साफ कर लें।
स्टेप 2 - स्क्रब करें- अब टमाटर की प्यूरी में थोड़ा-सा चावल का आटा मिक्स कर, 4-5 मिनट तक चेहरे को अच्छे से स्क्रब करें और नॉर्मल पानी से धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स साफ हो जाएंगे।
स्टेप 3- मसाज करें- अब एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच दूध मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 10-15 मिनट तक मसाज करें। इससे चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, जिससे इसकी रंगत निखरेगी।
स्टेप 4 - फेस पैक लगाएं- अब टमाटर की प्यूरी में दूध, कॉफी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 20-30 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।


घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल