विख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंगला राय ने वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आज कृषि महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में ‘डॉ. मंगला राय से संवाद’ नामक एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं विख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ मंगला राय ने वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्वों से रूबरू कराना तथा उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त करना था।
डॉ. राय ने संवाद के दौरान कृषि अनुसंधान, नवाचार, और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खेती-किसानी को विज्ञान आधारित दृष्टिकोण से समझें और उन्नत तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग करें। उनके प्रेरक उद्बोधन ने उपस्थित श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, वरिष्ठ अधिकारीगण, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुसंगठित रूप से किया गया एवं अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डॉ रॉय ने अपने प्रवास के दौरान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा भी लिया और प्रसन्नता ज़ाहिर की।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि