रियान पराग ने की ऑरेंज कैप अपने नाम
राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट की करारी शिकस्त दी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी शिकस्त रही। इस मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा स्पष्ट नजर आया, लेकिन युवा बल्लेबाज रियान पराग ने अर्धशतक जमाकर अपनी उपयोगिता साबित की।
उल्लेखनीय है कि रियान पराग के अलावा कोई बैटर मैच में अर्धशतक नहीं जमा सका। रियान पराग ने 39 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 54 रन की मैच विनिंग पारी खेली। यह पारी राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीन ली है। जी हां, रियान पराग अब आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
टॉप-5 में सभी दमदार बल्लेबाज शामिल
रियान पराग ने 3 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 181 रन बनाए और वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। पराग ने विराट कोहली को दूसरे स्थान पर खिसकाया, जिनके 3 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से ही 181 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिच क्लासेन 3 मैचों में 167 रन के साथ तीसरे स्थान पर जमे हुए हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने 3 मैचों में 137 रन बनाए और वो चौथे स्थान पर काबिज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर 3 मैचों में 130 रन बनाकर टॉप-5 की लिस्ट को पूरा करते हैं। याद दिला दें कि रियान पराग पहले ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने अर्धशतक जमाकर सीधे शीर्ष स्थान पर छलांग लगाई।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला