रूस और यूक्रेन के बीच युद्धा जारी है। रूसी सैनिक लगातार हमले कर रहे हैं। वे यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। यूक्रेनी सेना भी लगातार जवाब दे रही है। इस बीच खबर आ रही है कि रूसी तोपखाने के हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है। 

 खार्किव और कीव के बीच एक शहर ओख्तिरका में रूसी तोपखाने द्वारा एक सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। ओख्तिरका यूक्रेन की राजधानी कीव से 345 किलोमीटर दूर है।