रूसी NRI ने पीएम मोदी से प्रभावित होकर निवेश किया, इंदौर के व्यापारी ने उसे बंधक बनाया
इंदौर । इंदौर में रहने वाले एक रूसी एनआरआई, गौरव अहलावत ने कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जेसवानी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जेसवानी ने उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है और उन्हें तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा।
तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा
अहलावत ने बताया कि इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जेसवानी ने 10 सितंबर को उनकी कंपनी के 99% शेयर्स को नकली दस्तावेजों के जरिए ROC में ट्रांसफर कर अपने नाम करवा लिया। इसके बाद उनका शेयर घटाकर 23% कर दिया गया। इस धोखाधड़ी के बाद कंपनी पर अहलावत के अधिकार सीमित हो गए। अहलावत ने आगे बताया कि 11 सितंबर को जेसवानी ने अपने गार्ड बदल दिए और उन्हें कंपनी में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद, अहलावत को तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके लैपटॉप, मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर भी छीन लिया गया।
जेसवानी ने दी जान से मारने की धमकी
अहलावत ने कहा कि 13 सितंबर को उन्हें वहां से रिहा किया गया और वे एक होटल में जाकर रुके, जिसके बाद उन्होंने वकीलों से मिलकर शिकायत तैयार करवाई। 15 सितंबर को अहलावत ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज की, लेकिन उनका कहना है कि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। अहलावत ने आरोप लगाया कि जेसवानी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जेसवानी ने धमकी देते हुए कहा कि तू दिल्ली तक नहीं पहुंच पाएंगा। तेरे 200 टुकड़े कर दिए जाएंगे। इसके बाद अहलावत ने रूसी एम्बेसी से मदद मांगी है। एम्बेसी ने कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को मामले में कार्रवाई करने के लिए मेल भेजा है।
पीएम मोदी से प्रभावित होकर निवेश किया
अहलावत ने बताया कि उन्होंने 2016 में हरियाणा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन्वेस्टर समिट के दौरान इंदौर में निवेश किया था। उन्होंने कहा कि इस निवेश के माध्यम से उन्होंने कन्फेक्शनरी के क्षेत्र में कदम रखा और संजय जेसवानी के साथ मिलकर एक फैक्ट्री शुरू की, लेकिन कुछ समय बाद जेसवानी ने धोखाधड़ी की। इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अहलावत ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे भोपाल से दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगे।


बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई
टी20 विश्वकप फाइनल विश्लेषण: किसकी ताकत बनेगी जीत की कुंजी?
अहमदाबाद में महामुकाबला: सैंटनर की रणनीति, क्या भारत को मनोवैज्ञानिक चुनौती?
धरने के दौरान ममता बनर्जी का तीखा बयान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
खारकीव मिसाइल हमले पर जेलेंस्की का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
दर्दनाक सड़क हादसा: सेना के ट्रक से टकराई कार, हवलदार की मौत
UPSC 2025 में 301वीं रैंक पर दो नाम, आकांक्षा सिंह को लेकर मचा कन्फ्यूजन
पीएम की रैली को लेकर बंगाल में सियासी हलचल, ब्रिगेड मैदान में तैयारियां तेज
पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर प्रभाव, रिपोर्ट में महंगाई और तेल कीमतों का जिक्र