अबुधाबी ओपन के पहले ही दौर में सानिया मिर्जा और बेथानी को मिली हार..
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंडस को अबुधाबी ओपन में क्रिस्टेन फिलपंकेस और एल सिगेमंड के हाथों पहले ही दौर में सीधे सेटों हार का सामना करना पड़ा।बेल्जियम और जर्मनी की जोड़ी ने सानिया-बेथानी को एक घंटे 13 मिनट चलते मुकाबले में 3-6, 4-6 से पराजित किया। छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने पहले ही एलान कर रखा है कि 19 फरवरी से होने वाली दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनके करियर का अंतिम प्रतियोगिता होगी।पिछले महीने सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची थी। उन्हें खिताबी मुकाबले में ब्राजील के लुइसा स्टेफनी और राफेल मातोस से हार का सामना करना पड़ा था। यह सानिया का अंतिम ग्रैंडस्लैम रहा।मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई थी। ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने सानिया और रोहन को हराया था।


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम