संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्य के लिए इतिहास रच दिया है। संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैमसन ने दिवंगत महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा। संजू सैमसन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस कराते ही यह उपलब्धि अपने नाम की।
संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में यह 56वां मैच था। उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने 30 जीत दर्ज की जबकि 26 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। सैमसन ने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 55 मैचों में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व किया था। वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 30 मैच जीते जबकि 24 मैच गंवाए। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
राजस्थान रॉयल्स के टॉप-5 कप्तान
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। द्रविड़ ने 34 मैचों में फ्रेंचाइजी की कमान संभाली, जिसमें 18 जीत और 16 शिकस्त का हिसाब रहा। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। स्मिथ ने 27 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 15 में जीत मिली और 11 शिकस्त झेली। एक मैच बेनतीजा रहा।
अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने की टॉप-5 लिस्ट को पूरा करते हैं। रहाणे ने 24 मैचों में टीम की कमान संभाली। रहाणे के नेतृत्व में राजस्थान ने केवल 9 मैच जीते जबकि 15 में हार झेली।
राजस्थान को मिली शिकस्त
संजू सैमसन ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम कप्तान को जीत का तोहफा देने में नाकाम रही। राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 20 रन की शिकस्त मिली थी।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बना सकी। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंची। रॉयल्स के रणबांकुरे दूसरे स्थान पर जमे हुए हैं।


'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई