वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर तहसीलदार का 80 साल की उम्र में निधन
भाजपा नेता मनोहर तहसीलदार का बंगलूरू में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। 80 वर्षीय भाजपा नेता अपने चार बेटों और दो बेटियों के साथ रहते थे। बुधवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां उनकी इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए हावेरी जिले में ले जाया जाएगा। बता दें कि मनहर तहसीलदार ने हावेरी के हंगल का प्रतिनिधित्व किया था। परिवार के सूत्रों ने बताया कि बाद में उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में ले जाया जाएगा और यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।
भाजपा नेता तहसीलदार ने चार बार हंगल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली पहली कांग्रेस सरकार (2013-18) के दौरान मंत्री भी थे। 2023 में पार्टी टिकट न मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और जेडीएस में शामिल हो गए। इस साल की शुरुआत में वह भाजपा में शामिल हुए थे। एस एम कृष्णा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
भाजपा नेता के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।


चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम
बिरनपुर हिंसा केस में सभी आरोपी हुए बरी
वित्त मंत्री का ऐलान- छात्रवृत्ति और लाडली लक्ष्मी योजना को मजबूती
रोहित पवार के बयान पर मंगल प्रभात लोढ़ा का जवाब
‘एक रुपया टैक्स नहीं बढ़ाया’, सीएम का बजट पर बड़ा बयान
बजट पर सियासत तेज, कमलनाथ ने सरकार को घेरा
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
बजट 2026-27: पीएम आवास योजना पर सरकार मेहरबान