मंदसौर में सनसनीखेज चोरी, लाखो की सिगरेट ले उड़े बदमाश
मंदसौर । मंदसौर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में सिगरेट और पान मसाला के बड़े व्यापारी के यहां चोरी हो गई। चोर व्यापारी की पिक अप और 40 कार्टून सिगरेट और पान मसाला ले गए है। चोरी गए माल की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि दुकानदार का कहना था कि रात में सीसीटीवी कैमरे बंद कर गया था।
व्यापारी की गाड़ी भी ले गए बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे बाद लक्कड़पीठा में अग्रवाल एजेंसीज पर हुई। बदमाश चार पहिया गाड़ी से आए थे। रात करीब 2 बजे वे ताला तोड़कर गोडाउन में दाखिल हुए। बदमाश गोडाउन से महंगी सिगरेट के कई कार्टून ले उड़े। गोडाउन में व्यापारी की पिकप गाड़ी में ही चोरी माल भरकर ले गए।
50 लाख की चोरी बताई जा रही
बताया जा रहा है कि बदमाश खुद की गाड़ी और व्यापारी की गाड़ी में महंगी सिगरेट भरकर ले गए। सूत्रों की माने तो करीब 40 कार्टून ले जाने की आशंका है। माल की कीमत 40 लाख से अधिक आंकी जा रही है। व्यापारी की गाड़ी सहित 50 लाख की चोरी बताई जा रही है।
सुबह करीब 11 बजे तक एसपी अनुराग सुजानिया, एएसपी गौतमसिंह व टीआई राकेश मोदी घटनास्थल तक पहुंच चुके थे। पुलिस द्वारा तफ्तीश जारी है। कोतवाली टीआई राकेश मोदी ने मीडिया से चर्चा में यह कहा कि सीसीटीवी कैमरे व्यापारी खुद ही बंद कर गए थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई