दक्षिण कोरिया में पड़ रही भीषण गर्मी.....18 की मौत
सोल । दक्षिण कोरिया में लगातार गर्मी पड़ रही है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इसके कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के अनुसार 20 मई से गुरुवार तक कुल 1,907 लोग गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित हुए हैं, और उसमें से 18 की मृत्यु हो गई। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान गर्मी से संबंधित रोगियों की संख्या 1,891 थी। इसमें 25 लोगों की मृत्यु हुई थी।
इस गर्मी से अब तक 4,20,000 पशुधन मार गए, जिसमें 3,93,000 मुर्गियां शामिल थीं। मछली फार्मों में लगभग 4,30,000 मछलियां भी मरी हुई पाई गईं। फिलहाल अधिकांश क्षेत्रों में तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा और यहां रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा। गुरुवार को ग्योंगसांग प्रांतों के कुछ हिस्सों में 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार तक गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहेगी।
बता दें कि 4 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में बीमारियों के कारण 11 लोगों की मौत हुई थी। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के हवाले से बताया था कि 20 मई को सरकार की ओर से गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए निगरानी प्रणाली शुरू की गई थी। मानसून का सीजन खत्म होने के बाद देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण सीमा पर छिड़ी बहस, अब हाईकोर्ट तय करेगा राह