ऑपरेशन सिंदूर पर शाहिद कपूर की पोस्ट, बाद में बंद किया कमेंट सेक्शन
बुधवार रात को अभिनेता शाहिद कपूर ने भी बाकी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह भारतीय सेना को सलाम करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में एक कड़ा संदेश भी अभिनेता ने लिखा था, लेकिन बाद में इस मैसेज को एडिट करके सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर का हैशटैग लगा रहने दिया।
एडिट की गई पोस्ट में कमेंट सेक्शन बंद किया
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट पहले किया था, उसमें एक भारतीय फाइटर प्लेन की तस्वीर दिख रही थी और कैप्शन लिखा था, ‘भारत कभी उकसाता नहीं लेकिन भारत कभी भूलता भी नहीं। बाद में इस कैप्शन को शाहिद ने पोस्ट में एडिट कर दिया। अब उनकी पोस्ट पर बस ऑपरेशन सिंदूर का हैशटैग लिखा दिख रहा है।
पोस्ट को कुछ घंटों में मिले इतने लाइक
शाहिद कपूर ने भले ही अपनी पोस्ट को एडिट किया लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट को लगभग 4 लाख लाइक्स मिले हैं। शाहिद के अलावा सारा अली खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन सिंदूर की पोस्ट साझा की है। कई और बॉलीवुड कलाकारों ने भी भारतीय सेना के इस ऑपरेशन को सराहा है।
शाहिद की आने वाली फिल्में
हाल ही में शाहिद की फिल्म ‘देवा’ रिलीज हुई, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस बहुत बड़ा कलेक्शन नहीं कर सकी। इस साल शाहिद फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे। शाहिद कपूर विशाल के साथ पहले भी 'कमीने', 'रंगून' और 'हैदर' जैसी फिल्में कर चुके हैं।


ट्रंप को साधने की कोशिश? पाकिस्तान पर बड़े आरोप
कोहली से तुलना पर बौखलाए बाबर, पत्रकार को दिया करारा जवाब
शिपिंग सेक्टर में बड़ा फैसला, डीजी शिपिंग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
जाति आधारित विवाद से अमेरिका में तनाव, हिंदू संगठनों ने उठाई आवाज
केरल चुनाव में सियासी संग्राम, अनुभव और बदलाव के बीच कड़ी जंग
भारत सीरीज से पहले अफगान टीम को बड़ा झटका
पाकिस्तान में सियासी हलचल, इमरान खान की बहनों पर गंभीर केस दर्ज
बिजली कटने पर भड़के कुणाल चौधरी कंपनी की कार्यशैली पर सवाल
मोदी के सामने अधिकारी का आत्मविश्वास, हल्दिया में 16 सीट जीतने की बात कही