लंदन में शाहिद का क्रिकेट अवतार, मीरा राजपूत ने लार्ड्स में किया सपोर्ट
मुंबई : शाहिद कपूर ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट खेला। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा कपूर उनका हौसला बढ़ाती नजर आईं। शाहिद की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।
शाहिद का लुक
इन तस्वीरों में शाहिद क्रिकेट के जूते और सफेद जर्सी पहने, पूरे क्रिकेट ड्रेस में मैच खेलते नजर आए। उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी वहां मौजूद दिखीं। इस दौरान मीरा स्टैंड से उनका हौसला बढ़ाती दिखीं। एक तस्वीर में शाहिद और मीरा साथ में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें मीरा ने स्टाइलिश सफेद ड्रेस पहनी हुई है।
शाहिद और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का पोस्ट
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने भी शाहिद की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज क्रिकेट के घर में शाहिद कपूर का खेलना एक खास मौका है!" वहीं शाहिद ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "क्या दिन है!"
फैंस के कमेंट्स
प्रशंसकों को शाहिद की ये तस्वीरें उनकी फिल्म "जर्सी" की याद दिला रही हैं। तो वहीं कुछ प्रशंसकों ने कमेंट किया, "लगता है जर्सी फिल्म का सीन है," तो किसी ने लिखा, "शाहिद, विराट कोहली की बायोपिक के लिए परफेक्ट हैं।"
शाहिद का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद अपनी नई फिल्म "अर्जुन उस्तारा" की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे विशाल भारद्वाज निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और विक्रांत मैसी भी हैं। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होगी।


DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार