लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे शाह रुख खान, स्विट्जरलैंड के लिए हुए रवाना
तीन दशक से सिनेमा पर जादू चला रहे शाह रुख खान की दुनियाभर में तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। उन्होंने अपनी काबिलियत से सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शोहरत हासिल की है। उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा।
स्विटजरलैंड के लोकार्नो में 17 अगस्त को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल है। इस साल शाह रुख खान भी इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा होंगे। उन्हें पार्डो अला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में, शाह रुख खान स्विटजरलैंड के लिए रवाना हुए।
स्विटजरलैंड के लिए रवाना शाह रुख खान
हाल ही में, शाह रुख खान स्विटजरलैंड जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। टाइट सिक्योरिटी के साथ अभिनेता मुंबई से रवाना हुए। डेनिम जींस, व्हाइट, ऑरेंज जैकेट और स्पोर्ट शूज में किंग खान हैंडसम लग रहे थे। काला चश्मा लगाए अभिनेता स्वैग के साथ उड़ान भरने के लिए निकले।
शाह रुख के मुरीद हुए आर्टिस्टिक डायरेक्टर
फिल्म फेस्टिवल के आर्टिस्टिक डायरेक्टर गियोना ए नजारो के हवाले से एएफपी ने शाह रुख खान को सम्मानित किए जाने पर लिखा, "भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की समृद्धि और व्यापकता अभूतपूर्व है। खान (शाह रुख) एक ऐसे किंग हैं जिन्होंने अपने दर्शकों से कभी कनेक्शन नहीं खोया। यह साहसी कलाकार हमेशा खुद को चुनौती देने के लिए तैयार रहता है।" मालूम हो कि शाह रुख को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।
शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्में
जीरो की फ्लॉप के बाद शाह रुख खान ने बॉलीवुड से पांच साल का ब्रेक लिया और 2023 में धांसू कमबैक किया। पहले पठान से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, फिर जवान और डंकी से अपनी बादशाहत जारी रखी। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खानभी नजर आएंगी। इसके अलावा वह टाइगर वर्सेज पठान में सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे।


अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर