शत्रुघ्न सिन्हा ने पूरी की वेब सीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद'
फिल्मों में शत्रुघ्न सिन्हा की अदाकारी दर्शकों ने खूब देखी है। अभिनेता अब ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने वाले हैं। इसकी बोहनी वे सीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' से कर रहे हैं। इसकी शूटिंग वे पूरी कर चुके हैं। आज इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
शत्रुघ्न सिन्हा लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर राजनीति में सक्रिय हैं। वे आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद हैं। अब एक बार फिर अभिनेता अपने अभिनय का जादू दर्शकों पर चलाने आ रहे हैं। हालांकि, इस बार वह ओटीटी के जरिए मनोरंजन करने वाले हैं। वह वेब सीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' में अपने अभिनय से दर्शकों को खामोश करने वाले हैं।
इस वेब सीरीज का निर्देशन नागेंद्र चौधरी ने किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा कर उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। अभिनेता ने लिखा है, 'एक शानदार और अनुभवी निर्देशक नागेंद्र चौधरी के साथ काम करना यादगार अनुभव रहा। सुमन टाकीज की प्रतिभाशाली कास्ट और महान व मेहनती कलाकारों के साथ काम करते हुए अच्छा लगा'।
अभिनेता ने आगे लिखा, 'अपनी डेब्यू ओटीटी सीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' का फर्स्ट लुक पोस्टर आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह अपराध, दोस्ती और मुक्ति की एक शानदार कहानी है। इसका निर्माण विनय कुमार और प्रदीप नागर ने किया है। नागेंद्र चौधरी ने इसका निर्देशन करने के साथ-साथ इसे लिखा भी है। यह सीरीज 90 के दशक के अंडरवर्ल्ड की दुनिया की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी'।
पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा आशुतोष राणा, माहिरा शर्मा, सनी लियोनी, अभिमन्यु सिंह और मुकेश तिवारी जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता के इस पोस्टर पर यूजर्स दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुपरस्टार की वापसी का उत्साह दर्शकों के बीच देखा जा सकता है। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार पोस्टर जारी हो गया है। आपने हमें यह शानदार तोहफा दिया है'।


मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान