ऑरेंज कैप की रेस में शिखर धवन ने लगाई लंबी छलांग
आईपीएल 2024 में शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच 11वां मैच इकाना स्टेडियम पर खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में बेशक लखनऊ सुपरजायंट्स ने दमदार बल्लेबाजी की और मुकाबला 21 रन से अपने नाम किया।
इस मैच में क्विंटन डी कॉक (54) और शिखर धवन (70) अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज रहे। इस बेहतरीन पारी के दम पर शिखर ध्वन ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। शिखर धवन ने एलएसजी के खिलाफ 50 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज अब ऑरेंज कैप में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विराट कोहली के पास है ऑरेंज कैप
आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप है। विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ 83 रन की उम्दा पारी खेली थी, जिसके बाद उन्होंने हैदराबाद के हेनरिच क्लासेन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। क्लासेन दूसरे नंबर पर बरकरार हैं।
शिखर धवन ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है। लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन ने टॉप-5 की लिस्ट को पूरा किया है। पूरन ने पंजाब के खिलाफ 21 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाए थे। उन्होंने संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा को टॉप-5 से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला