एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र सीएम के लिए लोगों की पहली पसंद शिंदे
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एग्जिट पोल्स ने महायुति और महाविकास अघाड़ी में कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है। इनमें से कई एग्जिट पोल्स कह रहे हैं कि बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति को जीत मिलेगी तो तीन एग्जिट पोल्स महाविकास अघाड़ी को जिता रहे हैं। इस बीच एक अन्य एग्जिट पोल ने सीएम की पसंद के बारे में भी बताया है।
उद्धव ठाकरे दूसरे नंबर पर, फडणवीस और अजित पवार सर्वे में पिछड़े
सर्वे के मुताबिक जनता ने महाराष्ट्र में सीएम के तौर पर मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे को ही अपनी पहली पसंद बताया है। सर्वे में कहा गया है कि 31 फीसदी लोग एकनाथ शिंदे को दोबारा सीएम देखना चाहते हैं। दूसरे नंबर पर उद्धव ठाकरे हैं। उन्हें 18 फीसदी लोगों की पसंद उद्धव ठाकरे हैं। यह देवेंद्र फडणवीस के लिए झटके की तरह है, जो फिलहाल डिप्टी सीएम हैं और बीजेपी के नंबर वन पार्टी बनने की स्थिति में उन्हें सीएम के तौर पर देखा जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस को 12 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद बताया। इसके बाद चौथे नंबर पर शरद पवार आते हैं और 5वें स्थान पर बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर हैं। उन्हें 3 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। इस रेटिंग में अजित पवार काफी नीचे हैं, जो कई बार कह चुके हैं कि वह राज्य का सीएम बनना चाहते हैं। वह संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं। उनके साथ ही नितिन गडकरी और नाना पटोले को भी 2 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद बताया है। यही नहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी 2 फीसदी लोगों की पसंद हैं। इस बार के चुनाव में राज ठाकरे खुद को किंगमेकर के तौर पर देख रहे हैं।


अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन