शिंदे के विधायकों ने शिंदे के लिए सीएम पद की मांग की
मुंबई । शिवसेना शिंदे गट के विधायकों ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। राज्य मंत्री और पार्टी नेता दीपक केसरकर ने राज्य विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने के एक दिन बाद मुंबई में शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही।
महायुति ने बहुत अच्छा काम किया और चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया
केसरकर ने संवाददाताओं से कहा, शिवसेना विधायकों का मानना है कि शिंदे को पद पर बने रहना चाहिए, क्योंकि उनके नेतृत्व में महायुति ने बहुत अच्छा काम किया और चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और अजित पवार (राकांपा) मुख्यमंत्री के मुद्दे पर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे।
केसरकर ने कहा, जो भी निर्णय होगा, वह महाराष्ट्र के हित में होगा
सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से एक और कार्यकाल जीतने वाले केसरकर ने कहा, जो भी निर्णय होगा, वह महाराष्ट्र के हित में होगा। राज्य विधानसभा चुनाव में फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा ने 288 में से सर्वाधिक 132 सीटें जीतीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें मिलीं।फडणवीस ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी विवाद से इनकार करते हुए कहा कि महायुति के नेता मिलकर इस मुद्दे पर फैसला लेंगे। रविवार को राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने फडणवीस की बात दोहराई। उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता और भाजपा नेतृत्व तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।


मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
हाई-टेक पार्टनरशिप: नई ट्रेड डील से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन