संसद से सांसदों और पत्रकारों के जूते चोरी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद में सांसदों और पत्रकारों के जूते चोरी हो गए। सांसद, पत्रकार और संसद का स्टाफ परिसर में मौजूद मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए गया था। जब लोग मस्जिद से बाहर आए तो उनके जूते चोरी हो चुके थे। चोर 20 जोड़ी जूते साथ ले गए। इसके बाद सांसद नंगे पैर ही संसद लौटे। नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। नमाज के वक्त संसद में मौजूद सुरक्षा अधिकारी अपनी पोजिशन पर तैनात नहीं थे। स्पीकर के आदेश के बाद जॉइंट सेक्रेटरी और सीनियर पुलिस अफसरों मामले की जांच करेंगे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
बजट 2026-27: पीएम आवास योजना पर सरकार मेहरबान
अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, डीन ने मांगा जवाब
23,882 करोड़ का प्रावधान, महिला सशक्तिकरण को मिली ताकत
युवाओं को रोजगार का मौका, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ