ओवल टेस्ट में बुमराह की उपलब्धता पर शुभमन गिल का खुलासा
नई दिल्ली : भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के निर्णायक पांचवें टेस्ट मैच में खेलने में सफल रहते हैं तो यह टीम के लिए बड़ी बात होगी, क्योंकि टीम की मूल योजना उन्हें तीन मैचों तक सीमित रखने की थी। बुमराह को अपने कार्यभार प्रबंधन के तहत इस टेस्ट श्रृंखला के केवल तीन मैच में खेलना था। वह एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए, लेकिन बाकी तीन टेस्ट मैचों में खेले।
'...तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी'
मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहने के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है और इस तरह से भारत को पांच मैचों की सीरीज को बराबर करने के लिए 31 जुलाई से ओवल में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी। गिल ने बीबीसी के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ कार्यक्रम में कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और हमारे लिए उपलब्ध हैं, तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी।'
'हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण'
उन्होंने कहा, 'अगर वह नहीं खेल पाते हैं तो मुझे तब भी लगता है कि हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।' बुमराह ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में 33 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 119.4 ओवर गेंदबाजी की है, जो लगभग 24 ओवर प्रति पारी है। उन्होंने अब तक 14 विकेट लिए हैं और इस तरह से अपने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बराबरी पर हैं।
'गिल ने सही रणनीतिक फैसला लिया'
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का मानना है कि बुमराह सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट खेलेंगे या नहीं, इसका खुलासा न करके गिल ने सही रणनीतिक फैसला लिया। कुक ने कहा, 'भले ही वह खेलने नहीं जा रहे हों, आप अभी लोगों को यह नहीं बताएंगे। यह विशुद्ध रणनीतिक फैसला होगा। उन्होंने सीरीज के शुरू में यह कहकर गलती की थी कि वह केवल तीन मैच खेलेंगे। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो उनका नहीं खेलना ही सही फैसला होगा।'
गंभीर ने बुमराह को लेकर कही यह बात
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की कि सभी तेज गेंदबाज ओवल टेस्ट से पहले चयन के लिए उपलब्ध हैं और उन्होंने बुमराह के अगले मैच में खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया। गंभीर ने कहा, 'सभी तेज गेंदबाज उपलब्ध हैं। किसी के चोटिल होने की कोई आशंका नहीं है। हमने आखिरी टेस्ट के लिए टीम संयोजन पर कोई बातचीत नहीं की है। जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जो भी खेलेगा, वह देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।'


बजट से पहले सियासी पारा चढ़ा, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन तेज
इंदौर में 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक