शुभमन गिल का चौंकाने वाला बयान
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। क्रिकेट फैंस तब हैरान रह गए जब बुमराह को बाहर बैठा दिया और कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी।
टॉस के समय शुभमन गिल से कुलदीप यादव को न खिलाने को लेकर सवाल पूछा गया। इस कप्तान गिल ने कहा कि उन्हें टीम में बल्लेबाजों की जरूरत है। बल्लेबाजी में गहराई लाने का फैसला टीम मैनेजमेंट ने किया। इसी के चलते कुलदीप यादव को जगह नहीं दी गई।
'बल्लेबाजी में गहराई की जरूरत'
गिल ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। अगर पिच में कुछ है तो वो पहले दिन ही होगा। हमारी टीम में तीन बदलाव हुए हैं- रेड्डी, वॉशी और आकाश दीप टीम में आए हैं। बुमराह नहीं खेल रहे हैं। ये सिर्फ उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए किया गया है। हमें कुलदीप को खिलाने का मन था, लेकिन बल्लेबाजी में गहराई लाने का फैसला किया गया।
दो ऑलराउंडरों को टीम में किया गया शामिल
बता दें कि भारत ने वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन को बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि साई सुदर्शन चोटिल हैं। पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्हें परेशानी में देख गया था।
इन तीनों की जगह नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंटगन सुंदर और आकाश दीप को टीम में शामिल किया है। नितीश कुमार रेड्डी गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वॉशिंगटन सुंदर स्पिन के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। टीम इंडिया ने नंबर-9 तक बल्लेबाजी ऑप्शन रखा है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन