असम के नगांव जिले में बाढ़ से हालत
गुवाहटी। असम के नगांव जिले में बाढ़ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वर्तमान समय में 14.39 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ के कारण अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि 20612 बच्चे समेत 79,000 लोग अभी भी नगांव के प्रभावित क्षेत्रों में रहने को मजबूर है। नगांव में बाढ़ की स्थिति पर बात करते हुए स्थानीय लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। स्थानीय निवासी रीता साहनी ने बाढ़ की स्थिति पर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक चोटे से टेंट में रहने को मजबूर है। वह पिछले 10 दिनों से इस टेंट में रह रही है। उन्होंने आगे कहा, "घर के भीतर अभी भी पानी भरा हुआ है। हम वहां नहीं जा सकते हैं। जब घर में पानी घुसा, तब हम घर का कोई भी समान बाहर नहीं निकाल सके। बारिश जारी है। हमें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से हमें खाने का समान दिया गया। इस परिस्थिति में हम बाहर काम करने भी जा सकते हैं। हमें नहीं मालूम कि हम क्या करेंगे।" रीता साहनी एक दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करती है। बारिश और बाढ़ के कारण वह अपने काम पर भी नहीं जा पा रही है, इसे लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की। केवल रीता ही नहीं बल्कि कई अन्य परिवार भी इस तरह की परिस्थिति से गुजर रहे हैं। एक अन्य निवासी एम चौहान ने कहा, "बाढ़ में खाना, बर्तन, कपड़े सबकुछ नष्ट हो गए। हमारा 15 सदस्यों का परिवार है और हम यहीं रहते हैं। बाढ़ के समय हमें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।" बाढ़ की स्थिति पर बात करते हुए कालीपद दास ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि वे अपने घर में वापस कब जा पाएंगे। बता दें कि असम के 184 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए। 18231.8 हेक्टेयर अनाज को भी नुकसान पहुंचा है।


पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी