नदी का बांध टूटने से छह लोगों की हुई मौत, 13 लापता
मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की राजधानी में भारी बारिश के कारण एक नदी का बांध टूट गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 13 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। ग्वाटेमाला की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी कॉनरेड के मुताबिक, ग्वाटेमाला सिटी से होकर जाने वाली लास वाकास नदी में भारी बारिश के कारण शहर के दक्षिण में तीन किलोमीटर तक बाढ़ आ गया, जिसके कारण छह लोग बह गए।
बांध टूटने से छह लोगों की मौत
अग्निशमन विभाग के प्रमुख सर्जियो कैबानास ने कहा कि बांध टूटने से छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। हालांकि, इस हादसे के बाद अभी भी कई शव मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक लड़की और पांच वयस्क शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने की एकजुटता की आपील
वहीं, इस हादसे पर राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने दुख व्यक्त किया है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस दुख की घड़ी में गहरी चिंता और एकजुटता व्यक्त की है। मालूम हो कि इससे पहले रविवार को भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से ग्वाटेमाला में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई थी।


भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत
उड़ान योजना से बदलेगी तस्वीर, 11 जिलों को मिलेगी हवाई सुविधा
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को लगाएं यह खास भोग
मुलैठी के इस्तेमाल से पाएं साफ और चमकदार त्वचा
मां कात्यायनी को लाल फूल और वस्त्र अर्पित करना शुभ
संसद में दिखी नारी शक्ति, स्टाइलिश अंदाज में छाईं महिला नेता
सरकार का फैसला—ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ देने की कोशिश
विवादित बयान पर बढ़ा विवाद: भाजपा नेता घिरे, EC तक पहुंचेगा मामला
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किन परियोजनाओं को मंजूरी, सरकार ने संसद में बताया