Skin Benefits:दमकती त्वचा पाने के लिए केसर का ऐसे करे इस्तेमाल
Skin Benefits:अक्सर आपने सुना होगा कि शरीर की आंतरिक मजबूती के लिए डॉक्टर्स दूध में केसर डालकर पीने की सलाह देते हैं। बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी केसर काफी फाययदेमंद होता है। जिस तरह से केसर के इस्तेमाल से शरीर तंदरुस्त बनता है, ठीक उसी तरह से चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है।दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जिस वजह से इसके इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही केसर में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की वजह से चेहरे पर होने वाली खुजली से राहत मिलती है।
केसर और दूध
केसर और दूध का सेवन जिस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह से इसको आप चेहरे पर लगाकर ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस थोड़ा सा दूध लेकर उसमें केसर के 3-4 धागे डालें। अब इसे मिलाकर रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में ये आपकी मदद कर सकता है।
केसर और शहद
एक कटोरी में शहद लेकर उसमें तीन से चार केसर के धागे डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे लगाने से पहले चेहरे को गीला जरूर कर लें। चेहरे को गीला करने के बाद पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद चेहरा साफ कर लें। आप इसका इस्तेमाल हर दूसरे दिन कर सकते हैं।
केसर और बादाम
इसका पैक तैयार करने के लिए आपको दूध की भी जरूरत पड़ेगी। इसको तैयार करने के लिए आपको पिसे हुए बादाम और केसर के कुछ धागों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए कटोरी में पानी लें और बादाम और केसर को एकसाथ भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे पीस लें। ये पेस्ट काफी गाढ़ा होता है, ऐसे मे आप इसे सही करने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डार्क सर्कल पर भी करें इस्तेमाल
अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल चेहरे की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं, तो आप केसर की मदद से ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।इसके लिए आपको बस एक चम्मच पानी में 2 केसर के छल्ले भिगोकर रखना है और इस पानी को आखों के गहरे काले धब्बों पर लगाना है। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा।


घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल