खंडवा में पुलिस की चलती कार से फरार हो गया सोयाबीन चोर
खंडवा । पंधाना पुलिस की हिरासत से फिल्मी स्टाइल में एक सोयाबीन चोर फरार हो गया। भमराड़ी पुल के पास स्पीड ब्रेकर पर जैसी ही गाड़ी धीरे हुई। वह गेट खोलकर भाग गया। चोरी के मामले में पुलिस उसे व उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने लेकर जा रही थी। दो साथी गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठे होने से वह भाग नही सके। पुलिस अब फरार आरोपित की तलाश का रही है। खालवा पुलिस ने सोयाबीन चोरी करने वाली गैंग के सदस्य धर्मेंद्र पुत्र दूर सिंह, नंदराम पुत्र ओंकार, सुखलाल पुत्र अनार सिंह व नाना पुत्र महारिया बारेला निवासी डहेरिया ( पिपलोद थाना) को गिरफ्तार किया था। पंधाना, शाहपुरा, झिरनिया, चैनपुर, पिपलोद थाने में भी चोरी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। खालवा पुलिस ने सभी आरोपितों को 8 जनवरी को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पंधाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई सोयाबीन चोरी के मामलों में आरोपी नाना, धर्मेंद्र व मनोज से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से पुलिस रिमांड लिया था। पंधाना थाना प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि तीनों आरोपितों को रात करीब 10 बजे पूछताछ के लिए पंधाना थाने लाया जा रहा था। इस बीच भमराड़ी पुल पर स्पीड ब्रेकर के पास बोलेरो कार की स्पीड जैसे ही कम हुई नाना गेट खोलकर भाग गया। दो आरोपित गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठे थे। उनके पास एक पुलिस कर्मी था। इस वजह से वो नही भाग पाए। फरार आरोपित नाना की तलाश की जा रही है। सुबह 10 बजे तक नाना पुलिस के हाथ नहीं आया था।


नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजनीति में नया मोड़: युवा विधायकों का समर्थन निशांत के लिए