बीना रिफाइनरी के पास नाले में नर कंकाल मिलने से हड़कंप
बीना । रिफाइनरी डिस्पैच टर्मिनल के पास एक नाले में सोमवार को नर कंकाल मिला है। रिफाइनरी के अंदर कंकाल मिलने की सूचना पर आगासौद पुलिस और रिफाइनरी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सागर से एफएसएल की टीम बुलाई है। देर शाम मौके पर पहुंचे एफएसएल के विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं।दरअसल रिफाइनरी में रि-फिलिंग के लिए बड़ी संख्या में टैंकर आते हैं। डिस्पेच टर्मिनल के पास टैकरों की पार्किग लिए जगह आरक्षित की गई है। इसी पार्किंग के पास गहरा नाला है। सोमवार को इस नाले की सफाई की जा रही थी। नाले की सफाई करते समय कर्मचारियों को कंकाल का मुंड नजर आया। नाले में कंकाल पड़ा होने की आशंका के चलते कर्मचारियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रिफाइनरी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अलगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगासौद पुलिस जांच करने के लिए मौके पर पहुंची। नाले में नर कंकाल होने की पुष्टि होने पर सागर से एफएसएल टीम बुलाई गई। टीम की मौजदूगी में कंंकाल के अस्थि पंजर उठाए गए। पुलिस को नाले में कंकाल का सिर, पसली, पैर सहित अन्य अंगों के अवशेष मिले हैं। नाले से जब्त अवशेषों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा डीएनए परीक्षण के लिए सेंपल सागर भेजे गए हैं। फिलहाल आगासौद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल का थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी, एएसआइ शिखरचंद, प्रधान आरक्षक सतेंद्र सिंह, आरक्षक यशवंत ने बारीकी से निरीक्षण महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर
ग्राफ्टेड बैंगन की उन्नत खेती से अमृत बंजारे की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़