श्रद्धा कपूर के एक्स अकाउंट में अजीब पोस्ट, क्या उनका हुआ अकाउंट हैक?
बॉलीवुड सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें काफी आम हैं। कुछ समय पहले सिंगर श्रेया घोषाल के अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई थीं। इस लिस्ट में अब श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, बीती रात एक्ट्रेस के अकाउंट से एक पोस्ट रिलीज किया गया। पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा हुआ था जिसके बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर कई अन्य पोस्ट में दावे किए जा रहे हैं कि अभिनेत्री का अकाउंट हैक कर लिया गया है।
देर रात किया क्रिप्टिक मैसेज
श्रद्धा कपूर के ऑफिशियल एक्स हैंडल (ट्विटर) के जरिए क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा था, 'Easy $28. GG!'। ये मैसेज श्रद्धा के एक्स अकाउंट से 25 मार्च की रात 10:18 बजे पोस्ट किया गया था। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हो गया है? वहीं कुछ यूजर्स उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे की कहानी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए ऐसे सवाल
श्रद्धा कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या फिर से हैक हो गया?" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "क्रिप्टिक मैसेज है, क्या अकाउंट हैक हो गया है?"
कुछ दिन पहले पॉपुलर तमिल सिंगर और म्यूजिक कंपोजर डी. इम्मान के एक्स अकाउंट के हैक होने की खबरें भी सामने आई थीं। मौजूदा जानकारी के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि अभिनेत्री का अकाउंट हैक हुआ है या नहीं।
पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरी सुर्खियां
श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक शादी के फंक्शन में ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ नजर आई थीं। उनका नाम अक्सर राहुल मोदी के साथ जुड़ता रहता है। अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
राहुल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर स्कईनराइटर एक्टिव हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और तू झूठी मैं मक्कार (2023) का सह-लेखन भी किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर नजर आए थे।


चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम
बिरनपुर हिंसा केस में सभी आरोपी हुए बरी
वित्त मंत्री का ऐलान- छात्रवृत्ति और लाडली लक्ष्मी योजना को मजबूती
रोहित पवार के बयान पर मंगल प्रभात लोढ़ा का जवाब
‘एक रुपया टैक्स नहीं बढ़ाया’, सीएम का बजट पर बड़ा बयान
बजट पर सियासत तेज, कमलनाथ ने सरकार को घेरा
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
बजट 2026-27: पीएम आवास योजना पर सरकार मेहरबान
अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, डीन ने मांगा जवाब