राज्यसभा में सुधा मूर्ति ने उठाई बड़ी मांग, कहा.....
राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने मांग की है कि कोरोना काल में जिस तरह से टीकाकरण अभियान चलाया गया, उसी तर्ज पर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए। आधी आबादी में इस बीमारी के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर उच्च सदन में हो रही चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए किशोरावस्था में इसके टीके लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
महिलाएं परिवार का केंद्र होती हैं
उन्होंने कहा कि हमारी सामाजिक व्यवस्था ऐसी है जिसमें महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं। जब वे अस्पताल पहुंचती हैं तो उनमें सर्वाइकल कैंसर तीसरे या चौथे स्टेज पर होता है। उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है। उनके पिता कहते थे कि महिलाएं परिवार का केंद्र होती हैं। महिला के निधन के बाद पति को तो दूसरी पत्नी मिल जाती है, लेकिन बच्चों को दूसरी मां नहीं मिलती।
उन्होंने पर्यटन का जिक्र करते हुए कहा कि लोग अजंता, एलोरा, ताजमहल देखने जाते हैं। लेकिन देश में 42 धरोहर स्थल हैं, जिनका न तो अधिक प्रचार-प्रसार किया गया है और न ही इसके बारे में लोगों को जानकारी है। यह हमारा देश है। हमें इसकी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।


स्थानीय स्तर पर समझौते और तालमेल से बदलते हैं चुनावी परिणाम
बिना पार्लर जाए वैलेंटाइन के लिए चमकाएं अपना चेहरा, ये फेस मास्क आएंगे आपके काम
Skin Care For Ramadan: रमजान से पहले कर लें स्किन केयर, ताकि चांद सा चमके चेहरा
इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर रमजान के महीने में हो सकती हैं तैयार
10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद
इश्क, अविश्वास और अपराध, MBA छात्रा मर्डर केस की पूरी कहानी
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शाम के नाश्ते के लिए बनाएं वेजिटेबल सैंडविच, स्वाद और सेहत का है बेहतरीन कॉम्बिनेशन
कड़ाही में इस तरीके से बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां तंदूरी आलू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार