सुंदरम होम फाइनेंस ने नवी मुंबई में नई शाखा शुरू की
चेन्नई । सुंदरम होम फाइनेंस ने नवी मुंबई में अपनी नई शाखा की शुरुआत कर दी है। सुंदरम की अनुषंगी कंपनी ने महाराष्ट्र में विस्तार के लक्ष्य से यह कदम उठाया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में आवासीय वित्त संभावनाओं को देखते हुए विस्तार योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई देश का सबसे बड़ा तथा तेजी से बढ़ने वाला रियल एस्टेट बाजार है। वर्तमान में हम ठाणे से मुंबई के बाहरी इलाके में मौजूद हैं। व्यावसायिक राजधानी में यह विस्तार नवी मुंबई की वृद्धि और हमारे गृह वित्त व्यवसाय के लिए यहां मौजूद संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। सुंदरम होम फाइनेंस की वर्तमान में ठाणे, पुणे, नासिक और नागपुर में उपस्थिति है। महाराष्ट्र में उसने 225 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक संवितरण दर्ज किया और अगले वर्ष उसने राज्य इसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। सुंदरम होम फाइनेंस की दक्षिणी क्षेत्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में 135 शाखाएं हैं। कंपनी को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 62 करोड़ रुपय का मुनाफा हुआ था।


हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना