फूटे पाईप से बदबूदार पानी की हो रही आपूर्ति
कोरबा, अंचल में नाला निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार की गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण टी.पी. नगर क्षेत्र से गुजरने वालों को बदबूदार पानी आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है। टी.पी. नगर क्षेत्र में नाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी चाल सुस्त है। यह कार्य अभी चौरसिया पेट्रोल पंप तक पहुंचा है। यहां पर निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया है और इसी की चपेट में आकर पानी सप्लाई आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाईप लाईन के फूट जाने के कारण नाला में इकट्ठा सीवरेज, घरों से निकलने वाले गंदे पानी का भराव पेयजल आपूर्ति वाले पाईप लाईन में होने के कारण घरों, प्रतिष्ठानों तक और जहां भी यह पाईप लाईन गुजरी है और पानी आपूर्ति की जा रही हैं, वहां गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, प्रेस कांप्लेक्स में भी आपूर्ति होने वाला पानी के बदबूदार होने की शिकायत रही है। नाली के भीतर से जलापूर्ति का पाइप लाइन बिछाये जाने के कारण इस तरह की समस्या अक्सर सामने आती है लेकिन इस पर कोई खास संज्ञान लेकर ठोस कार्य और उपाय नहीं किये जा रहे हैं।
संबंधित अधिकारियों की लापरवाही और निर्माण करा रहे ठेकेदार के गैर जिम्मेदाराना हरकतों के कारण जल जनित समस्या और बीमारियों से आम जनता जूझने को मजबूर है। दूसरी तरफ निर्माण कार्य के दौरान इकट्ठा हुए गंदे पानी को सीवरेज टैंक में एकत्र कर दूसरी जगह फेंकने की बजाय उसे मोटर पंप लगाकर सड़क पर ही बहाए जाने से लोग गंदे पानी से होकर आना-जाना करने के लिए मजबूर रहते हैं। साथ ही इससे उठने वाली दुर्गन्ध भी आमजनो को परेशान करती है।


सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'
BAFTA 2026: बाफ्टा में अचानक क्यों सुनाई देने लगे अपशब्द? होस्ट एलन कमिंग को मांगनी पड़ी लोगों से माफी
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
NPS का नया अवतार: पेंशन के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन, PFRDA की 'स्वास्थ्य पहल' से बुढ़ापे की सुरक्षा दोगुनी
Assi Box Office: पहले वीकेंड में 4 करोड़ के करीब, सरप्राइज हिट की ओर?
Bhagyashree Birthday: 57 की उम्र में भी ‘मैंने प्यार किया’ वाली सादगी बरकरार