सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 हजार रन किए पूरे
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। चोट से उबरने के बाद सूर्या ने टी20 क्रिकेट में अपने 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल 2024 के 25वें में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ इस मुकाम को हासिल किया। सूर्या ने मैच के दौरान 31वें रन के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सूर्यकुमार यादव आठवें भारतीय बल्लेबाज हैं। वह केवल विराट कोहली (12,310), रोहित शर्मा (11,200 प्लस), शिखर धवन (9,783), सुरेश रैना (8,654), एमएस धोनी (7,309), रॉबिन उथप्पा (7,272) और केएल राहुल (7,159) से पीछे हैं। वहीं, केवल पांच अन्य भारतीय बल्लेबाजों के नाम 6,000 से अधिक टी20 रन हैं।
जड़ी इस सीजन मुंबई के लिए सबसे तेज फिफ्टी
आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। सूर्या ने 17 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। आउट होने से पहले सूर्यकुमार ने 19 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की तेज पारी खेली। सूर्या के नाम आईपीएल 3301 रन दर्ज हो चुके हैं।
आकाशदीप के ओवर में जड़े 22 रन
सूर्यकुमार जब बल्लेबाजी करने तो अपने रंग में दिखे। दिल्ली के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए सूर्यकुमार ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सूर्या ने आरसीबी के तेज गेंदबाज आकाशदीप को निशाना बनाया। आरसीबी की तरफ से 11वां ओवर लेकर आए आकाशदीप के ओवर में सूर्या ने एक चौका और तीन सिक्स के साथ कुल 22 रन लिए।


बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह