सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी इंजरी पर दिया अपडेट
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 से पहले अपनी इंजरी पर एक बड़ा अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर सूर्या ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।
दिसंबर 2023 में सूर्यकुमार को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टखने पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने हर्निया की सर्जरी भी कराई। वह इसके बाद से मैदान से बाहर चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, वह फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट
दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि रिकवरी प्रोसेस ऑन प्वाइंट। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या सर्जरी के बाद ठीक से चल तक नहीं पा रहे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार कोशिश करते हुए धीरे-धीरे अपनी स्पीड पकड़ी। एनसीए में उन्होंने तगड़ी ट्रेनिंग करते हुए सुर्खियां बटोर ली हैं। सूर्या आईपीएल 2024 में खेलने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
बता दें कि सूर्या की हर्निया की सर्जरी 17 जनवरी को जर्मनी में हुई। यह दूसरी बार रहा, जब सूर्यकुमार यादव को एंकल इंजरी से जूझना पड़ा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज में उन्हें चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्जरी कराई, जिसके बाद उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था कि मैं सभी को धन्यवाद कहता हूं, जिन्होंने मेरी अच्छी हेल्थ की कामना की और मैं यह बताते हुए खुश हूं कि मैं जल्द ही वापसी करूंगा।


विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट