फिल्म 'दो और दो प्यार' का टीजर हुआ जारी
विद्या बालन और प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म 'दो और दो प्यार' का टीजर आज जारी हो गया है। टीजर काफी मजेदार है। इसमें विद्या बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं। उनका किसिंग सीन भी है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
दो और दो प्यार में विद्या और प्रतीक के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम किरदार में हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि विद्या बालन की जोड़ी सेंथिल राममूर्ति के साथ दिखाई गई है। वहीं इलियाना और प्रतीक गांधी एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। 'दो और दो प्यार' अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
शीर्षा गुहा ठाकुरता इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। यह इनकी डेब्यू फिल्म है। कहा जा रहा है कि 'दो और दो प्यार' साल 2017 में आई विदेशी फिल्म 'द लवर्स' की कहानी पर आधारित है। बुधवार को फिल्म से सभी सितारें को फर्स्ट लुक साझा किए गए थे। आज टीजर रिलीज किया गया है।
अप्लॉज एंटरटेनमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से टीजर साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'इस गर्मी प्यार के साथ उस गर्मी को महसूस करें, जो हैरान करने वाली, भ्रमित करने वाली है और थका देने वाली है'।
टीजर में विद्या बालन, प्रतीक, इलियााना और सेंथिल चारों सितारे काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर देखने के बाद यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाकई, टीजर ने तो हैरान और भ्रमित कर दिया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जज्बाती हो रहे हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'विद्या और सेंथिल के अंदाज ने फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है'।


विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट