महाकुंभ मेले के लिए नैनी स्टेशन पर गाड़ियों का अस्थायी ठहराव
रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।
1. गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 12:00 बजे आगमन और 12:02 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी 2025 (8 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:08 बजे आगमन और 01:10 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 जनवरी से 23 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 21:38 बजे आगमन और 21:40 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस 15 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 05:43 बजे आगमन और 05:45 बजे प्रस्थान करेगी।
5. गाड़ी संख्या 12669 पुरातची थलैवर डॉ. एम.जी. रामचन्द्रन (चेन्नई सेण्ट्रल)-छपरा जंक्शन एक्सप्रेस 11 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (14 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:03 बजे आगमन और 01:05 बजे प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी संख्या 12670 छपरा जंक्शन-पुरातची थलैवर डॉ. एम.जी. रामचन्द्रन (चेन्नई सेण्ट्रल) एक्सप्रेस 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (14 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 04:48 बजे आगमन और 04:50 बजे प्रस्थान करेगी।
7. गाड़ी संख्या 12539 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 8 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (8 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 04:13 बजे आगमन और 04:15 बजे प्रस्थान करेगी।
8. गाड़ी संख्या 12540 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 जनवरी से 21 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:58 बजे आगमन और 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा (NTES/139) का उपयोग कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।


संगठन ने बदला फैसला, सज्जन सिंह यादव अब नहीं रहेंगे BJP किसान मोर्चा भिंड जिलाध्यक्ष
थलापति विजय के इवेंट से वायरल हुआ चेहरा, CSK ने बनाया खास वीडियो
हार के बाद एक्शन मोड में इंग्लैंड, टीम और चयन पैनल दोनों में बदलाव
नम आंखों के बीच प्रतीक का अंतिम संस्कार, ससुर ने दी मुखाग्नि
आसमान से समुद्र में गिरा विशालकाय प्लेन, मिशन के दौरान हुआ हादसा
सरकारी खर्च पर रोक की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
महू अंबेडकर जयंती में कांग्रेस नेता ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Market Today: सोने की बढ़त, चांदी के दाम में ठहराव
Cannes Film Festival में आलिया भट्ट के साथ हुई धक्का-मुक्की जैसी स्थिति