डॉक्टर पर आरोप के बाद महू में तनाव, घर में तोड़फोड़ करने वाले गिरफ्तार
महू। मध्य प्रदेश के महू में लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर के घर पर तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने डॉक्टर के घर और क्लीनिक पर तोड़फोड़ करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं लव जिहाद को लेकर गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया है. जिसके कारण इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म किया
पूरा मामला महू तहसील के बदगोंदा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक डॉक्टर पर लव जिहाद का आरोप लगा है. साथ ही आरोपी है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला की अश्लील फोटो खींच ली. इसके बाद अश्लील फोटो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल और फिर फॉर्म हाउस बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
बताया जा रहा है कि रविवार को आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करके बेलामोर स्थित अपने फार्महाउस बुलाया था. यहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता ने फार्म हाउस से बाहर निकलने के बाद अपनी पूरी आपबीती स्थानीय लोगों को बताई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर लव जिहाद के नाम पर आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।


राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा