पाकिस्तान में मतदान के दौरान आंतकी हमला, 5 पुलिस कर्मियों की मौत
कराची । पाकिस्तान में नई सरकार के लिए गुरुवार सुबह से ही मतदान हो रहा है। पाकिस्तान में जारी आम चुनाव की वोटिंग के बीच गुरुवार दोपहर को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची में पुलिस मोबाइल वैन को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया और बाद में अंधाधुंध गोलियां चलाई
,जिससे चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
दरअसल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले में 5 पुलिस कर्मियों की जान चली गई और 2 अन्य घायल हो गए। हमलावरों ने 30 मिनट से अधिक समय तक लगातार गोलीबारी करने से पहले एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण तैनात किया था। विस्फोटक से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले बुधवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो धमाकों में कम से कम 30 लोग मारे गए थे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार की सुबह आठ बजे मतदान जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आ सकती है, क्योंकि नवाज शरीफ की पार्टी को सेना का समर्थन प्राप्त है। देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर करने वाले है। मतदान के मद्देनजर गुरुवार को देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान पूरा होने के तत्काल बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।


ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर राजनीति गरमाई, बयानबाजी से बढ़ा विवाद
बजट से पहले सियासी पारा चढ़ा, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन तेज
इंदौर में 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा