तेजस के हल्के लड़ाकू विमान की परीक्षण उड़ान सफल
नई दिल्ली । तेजस एमके1ए विमान श्रृंखला के पहले विमान एलए 5033 का परीक्षण सफल रहा है। इस विमान ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड फैसिलिटी से आसमान में उड़ान भरी। विमान 18 मिनट तक उड़ा और यह एक सफल उड़ान थी।
सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी एचएएल के मुताबिक, विमान का संचालन मुख्य परीक्षण पायलट ग्रुप कैप्टन केके वेणुगोपाल (सेवानिवृत्त) कर रहे थे।
इस सफलता में योगदान देने के लिए रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और संबंधित निजी फर्मों के प्रति आभार जताते हुए एचएएल ने कहा कि देश तेजस एमके1ए को जल्द ही वायुसेना में शामिल करने की उम्मीद कर सकता है।
एचएएल ने कहा, तेजस एमके1ए में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक रडार, युद्ध और संचार प्रणाली, अतिरिक्त युद्ध क्षमता और बेहतर रखरखाव की सुविधाएं होंगी।
समझौते का उद्देश्य हल्के लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए के श्रृंखला उत्पादन के लिए बीएमआई इंजन बे डोर का निर्माण करना है। यह भारतीय वायु सेना के लिए एक स्वदेशी 4.5 पीढ़ी का हर मौसम में काम करने वाला और बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है।


घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल